Noida Police ने विवाह समारोह में हर्ष गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025

नोएडा के सेक्टर 93 में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष गोलीबारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सेक्टर 93 स्थित एक बारात घर में यह घटना हुई।

ऑनलाइन प्रसारित हो रहे 32 सेकंड के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जश्न मनाने के लिए गोली चलाने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा है। पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति को बंदूक चलाने की कोशिश करते हुए और फिर असफल होते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि फेज दो थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है। फेज दो थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रसारित वीडियो के संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’

पुलिस ने बताया कि बारात घर को पहले भी चेतावनी दे दी गई थी कि अगर किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर परिसर के अंदर आने दिया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को नोएडा में हर्ष गोलीबारी की एक अलग घटना में 10 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया था, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 26 February 2026 | India-Israel Relations | Airline Ticket Refund Rule Change | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Tanya Mittal का Wedding वाला Video वायरल, बोलीं- तैयारियां शुरू, फैंस बोले- दूल्हा कौन है?

India-Israel Relations को नई गति: मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार पर महामंथन, IMEC पर भी हुई चर्चा

Modi Knesset Speech | Israel में किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं, पीएम मोदी के नेसेट भाषण पर भावुक हुए Benjamin Netanyahu