Noida: पत्नी से विवाद के बाद साली पर चाकू से हमला, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 16वीं मंज़िल से कूदकर दी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर पत्नी से विवाद के बाद अपनी साली पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और फिर 16वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गौतम ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, उनकी शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा है। वह पिछले छह माह से बेरोजगार थे, जिससे वे मानसिक तनाव में थे।

गौतम ने बताया कि उनकी पत्नी भी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बीते कुछ दिनों से उनकी साली भी घर पर रह रही थी।

घटना के समय शत्रुघ्न ने शराब पी रखी थी और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की कोशिश की इा दौरान बीच-बचाव करने आई साली पर उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शत्रुघ्न ने फ्लैट का गेट बंद किया और बालकनी में जाकर नीचे छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह, बेरोजगारी और नशे की बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka में Tri-Series के लिए India A टीम का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi को मौका

Top 10 Breaking News 14 May 2026 | BRICS Summit 2026 | Red Fort Blast NIA Chargesheet | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

तीन साल की बच्ची से बलात्कार का मामला: न्याय की मांग को लेकर LG से मिलेंगे सांसद संजय सिंह

NEET-UG Paper Leak पर देश भर में बवाल, Delhi में छात्रों का उग्र Protest, सरकार से मांगे जवाब