Noida में शेयर बाजार निवेश के बहाने 50.42 लाख रुपये की Cyber Fraud, पुलिस ने दर्ज किया केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-110 स्थित ‘लोटस पनाश सोसाइटी’ निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि निवेश की रकम उन्हें एक ऐप पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ‘टैक्स’ के नाम पर और रकम जमा करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं एक अन्य मामले में जालसाजों ने व्यक्ति के भविष्य निधि (पीएफ) खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मलकपुर गांव निवासी सुब्रत मंडल ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उन्होंने 25 मई 2025 को पीएफ से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि इसकी राशि तीन जून 2025 को उनके खाते में आ गई थी और उसी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से ऑनलाइन 50 हजार रुपये अंतरित कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड नहीं है और वह बैंक में यूपीआई का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बैंक खाते से लिंक नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

पहले गले मिले, फिर मिलाया हाथ और भेंट किया संत तिरुवल्लुर की बुक का रूसी संस्करण, पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात

South Korea के पूर्व राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol मरीन सैनिक मौत मामले में बरी

Avengers Endgame: Encore - 25 सितंबर को भारत में री-रिलीज होगी मार्वल की ब्लॉकबस्टर, मिलेगा Avengers: Doomsday का एक्सक्लूसिव फुटेज

एकतरफावाद के खिलाफ BRICS बनेगा मजबूत आवाज, Himanta Sarma का बड़ा दावा