नोएडा: घर में ही प्रिंटर और फोटोकॉपी मशीन से छापता था जाली नोट, पुलिस ने दबोचा

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 07, 2022

नोएडा पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक शख्स गिरफ्तार किया है। यह अपने घर के अंदर ही जाली नोटों को छापा करता और साथ ही उन्हें बाजार में भी चलाया करता था। नोएडा के सेक्टर 24 की पुलिस ने इस शख्स  को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है।

फिलहाल यह नोएडा के गिझोड़ सेक्टर 53 में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यहां किराए के मकान में रह रहा था। जहां पर उसने अपने कमरे के अंदर ही एक फोटोकॉपी मशीन लगा रखी थी। जिससे वह नकली नोट छापा करता था। साथ ही उन्हें बाजार में भी चलाया करता था। आरोपी के अनुसार, उसने कई नकली नोटों को बाजार में चलाया है। नोएडा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से उत्तर प्रदेश एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने मिलकर नोट छापने वाले कई गिरोहों का पर्दाफाश किया है। आमतौर पर यह नकली नोट सीमा पार से छप कर हिंदुस्तान लाए जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़