नई स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं तो Noise की नई स्‍मार्टवॉच को जरूर देखें

By विंध्यवासिनी सिंह | May 11, 2024

स्मार्टवॉच के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि जाने-माने ब्रांड Noise ने अपना नया स्मार्ट वॉच लॉन्च किया है जिसका नाम Noise ColorFit Pulse 4 रखा गया है। इस स्मार्ट वॉच को पल्स सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किया गया है और कहा जा रहा है कि इस स्मार्ट वॉच पर धूल और पानी का कोई असर नहीं होने वाला है। इतना ही नहीं इस स्मार्ट वॉच को ip68 रेटिंग मिली हुई है जो की काफी इंटरेस्टिंग है। 

इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 70x 5G in India: नई रियलमी नार्जो 70 और 70x, 5000mAh बैटरी और 50MP हाई-रेजोल्यूशन कैमरा के साथ लॉन्च!

इसके अलावा स्मार्ट वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है और इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसका डिस्प्ले काफी बड़ा 1.85 इंच का है और यह अमोलेड डिस्पले वॉच है। इस नॉइस स्मार्टवॉच के कलर की बात करें तो इसको ब्लैक, स्पेस ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, रोज गोल्ड, पिंक जैसे कलर में लॉन्च किया है और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर उपलब्ध है। 

वहीं स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें पहले ही बताया गया है कि 1.85 इंच का अमोलेड डिस्पले दिया गया है और इसका रेजोल्यूशन जो है वह 390 X 450 पिक्सल है। यह वॉच 600 निट्स की ब्राइटनेस देती है और कंपनी का दावा है कि तेज लाइट में भी इसका डिस्प्ले आपको काफी शानदार परफॉर्म करता हुआ मिलेगा।

  

इसके अलावा स्मार्ट वॉच में आपको ऑलवेज ऑन डिस्पले का भी ऑफर कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं फटाफट कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट सिस्टम दिया गया है जिससे यह जल्दी ही आपकी स्मार्टफोन के साथ पेयर हो जाती है। 

कंपनी का यह भी दावा है कि बिना किसी रूकावट और परेशानी के आप इस स्मार्ट वॉच से लगातार कॉलिंग कर सकते हैं और इसकी बैटरी बैकअप भी आपको 7 दिनों तक की मिल रही है। वहीं इस Noise ColorFit Pulse 4 स्मार्ट वॉच के प्राइस की बात करें तो यह इंट्रोडक्टरी प्राइस 2499 में उपलब्ध है और इसे आप अमेजॉन से आसानी से खरीद सकते हैं।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

कोलकाता RG Kar मामले में Sandip Ghosh को मिली जमानत पर पीड़िता के परिवार ने उठाए सवाल

Soumya Ranjan Mahapatra केस: पत्नी बिद्याभारती पांडा को Orissa High Court से राहत नहीं

मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये देने के दावे पर बोले Shrikant Shinde, जांच से सब स्पष्ट होगा

Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade