RJD में घमासान! Rohini Acharya का MLC उम्मीदवार पर सीधा हमला: 'वसूली धंधा, मक्कारी फितरत'

By अंकित सिंह | Jun 08, 2026

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर लगातार हलचल जारी है। इस बीच राजद ने सुनील सिंह को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज नामांकन के आखिरी दिन विधानमंडल पहुंचकर अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है। सुनील सिंह को फिर से एमएलसी पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला है। हालांकि, रोहिणी आचार्य ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर है।   

इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख Mohan Bhagwat पहुंचे Bihar, डिप्टी CM Samrat Choudhary ने किया स्वागत, Munger में खास तैयारी

उन्होंने आगे कहा  कि पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित , जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं , यादव , दलित , पिछड़े व् वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ व् युवा लोग हैं, ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा