Nokia ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, इसमें हैं 2 रियर कैमरे, जानिए सभी फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

नोकिया ने अपना बजट स्मार्टफोन Nokia 2.3 लॉन्च कर दिया है। नोकिया के इस बजट स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में Google असिस्टेंट बटन भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। आइये जानते हैं इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता और कीमत के बारे में।

इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 4000 रुपये हुई कम, जानिए फोन की खासियत

Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन 

- नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। 

- इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। 

- फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

- कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। 

- सेल्फी के शौकीनों के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है।

- नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। 

- कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। 

- फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। 

- इस फोन में Google असिस्टेंट बटन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं 8 हजार से कम में आने वाले शानदार स्मार्टफोन

Nokia 2.3 की कीमत और उपलब्धता

नोकिया 2.3 की कीमत 109 यूरो (लगभग 8,600 रुपये) तय की गई है। भारत में Nokia 2.3 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है। भारत में इस लेटेस्ट नोकिया फोन की उपलब्धता के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है। इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, चारकोल, सेयान ग्रीन और सैंड।

प्रमुख खबरें

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke