By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022
फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने सोमवार को कहा कि उसे भारतीय दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो से 5जी नेटवर्क बनाने के लिए एक ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच हुए करार के तहत दुनिया के सबसे बड़े 5जी नेटवर्क में से एक को तैयार किया जाएगा।
एक बयान में नोकिया ने कहा कि उसे रिलायंस जियो द्वारा एक बहु-वर्षीय ठेका मिला है, जिसके तहत वह देश भर में व्यापक एयरस्केल पोर्टफोलियो से 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) उपकरण की आपूर्ति करेगी। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, जियो अपने सभी ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए नवीनतम नेटवर्क तकनीकों में लगातार निवेश करने को प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि नोकिया के साथ हमारी साझेदारी से विश्व स्तर पर सबसे उन्नत 5जी नेटवर्क तैयार होगा। नोकिया के अध्यक्ष और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने सौदे को एक महत्वपूर्ण जीत बताया।