Congress President Election: 24 सितंबर से नामांकन, 19 अक्टूबर को मिलेगा नया प्रेसिडेंट

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2022

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने आधिकारिक तौर पर सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी यानी एआईसीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद XVIII के प्रावधान के तहत निहित शक्ति के तहत पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव के अनुसार होने की घोषणा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं। वो पार्टी में दोहरी भूमिका निभाने को तैयार हैं। वहीं कांग्रेस के नाराज कैंप जिसे जी 23 कहा जाता है, अध्यक्ष पद को लेकर एकमत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: सरकार सभी मोर्चों पर विफल, ध्यान भटकाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: कांग्रेस

कांग्रेस की अधिसूचना के अनुसार

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। 

नामांकन पत्रों की जांच की तिथि एक अक्टूबर को होगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर होगी।

एक से अधिक उम्मीदवार होने पर चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

19 अक्टूबर को मतगणना और परिणामों की घोषणा होगी।

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई