उत्तराखंड में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 23 नामांकन खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 727 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने रविवार को देहरादून में बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को ​जांच की गई और 727 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए। कुल 23 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न आधार पर खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी को थी और कुल 750 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती