By रेनू तिवारी | Feb 06, 2023
Nora Fatehi Special Story: नोरा फतेही एक बेदाग डांसर और अदाकारा हैं, उन्होंने हमेशा अपने शानदार फैशन और लुक्स से सभी को मदहोश कर दिया है। मोरक्कन ब्यूटी और डांसर 31 साल की हो गईं और अपना जन्मदिन मना रही हैं। अतीत में कई मशहूर हस्तियों ने अपने असफल रिश्ते (ब्रेकअप) और इसके बाद डिप्रेशन में चले जाने की बात खुलकर कही हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर में भी पर्सनल लाइफ की वजह से बुरा दौर आया था। जब वह अपने ब्रेकअप के कारण बहुत ज्यादा डिप्रेश हो गयी थी। कुछ समय पहले एक डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जज के रूप में काम करने वाली नोरा फतेही एक प्रतियोगी की परफोर्मेंस को देखकर भावुक हो गई थी। वह शायद इस लिए ज्यादा भावुक हो गयी क्योंकि उन्हें अपनी नीति जिंदगी के कुछ दर्दनाक पल याद आ गये। यह पहली बार नहीं था, इससे पहले भी नोरा फतेही ने भावनात्मक स्थिति के बारे में बात की थी। इससे पहले शो बाय इनवाइट ओनली में नोरा ने अपने डिप्रेशन के बारे में कबूल किया था।
काम के मोर्चे पर, नोरा फतेही को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की थैंक गॉड में एक विशेष गीत में देखा गया था। उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ एक एक्शन हीरो के लोकप्रिय गीत जेधा नशा में भी प्रदर्शन किया। नोरा फतेही अगली बार जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और शहनाज़ गिल के साथ फिल्म 100 प्रतिशत में नज़र आएंगी।