सोशल मीडिया पर नोरा फ़तेही की चाल को ट्रोल कर रहे हैं फैन्स, कहा- सीधा नहीं चल सकती क्या?, देखें वायरल वीडियो

By प्रिया मिश्रा | Feb 10, 2022

दिलबर-दिलबर सॉन्ग से मशहूर हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस और अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं। नोरा के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं। नोरा की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाते हैं। हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू रंग की स्किन टाइट जींस पहने नज़र आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बैग कैरी किया है और उनके बाल खुले हैं। नोरा ने मेकअप किया है और वे कैमरे की तरफ पोज़ करती नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही बॉलीवुड की एक टैलेंटेड अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर भी है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के आइटम सांग 'कुसु कुसु' में नजर आई थी। गाने में उनके बोल्ड अवतार और सेक्सी मूव्स देखकर लाखों लोग घायल हो गए थे।सोशल मीडिया पर भी नोरा काफी एक्टिव रहती है। करोड़ो लोग नोरा फतेही को फॉलो करते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में