कश्मीर में सामान्य हो रहे हालात, 90 फीसदी हिस्से से हटाई गईं पाबंदियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने सोमवार को बताया कि घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन के समय की पाबंदियां हटा दी गई है। कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर घाटी में 111 पुलिस थाना क्षेत्रों में दिन के समय की पाबंदियां 92 थाना क्षेत्रों से पूरी तरह से हटा दी गई है, जो पिछले हफ्ते के 81 थाना क्षेत्रों से अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में जो होना था वो हो चुका, अब वार्ता के जरिये मसले सुलझाएँ

उन्होंने कहा कि घाटी में 26,000 से अधिक लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं। कंसल ने कहा, ‘‘हमने 29 और टेलीफोन एक्सचेंज खोलने का फैसला किया है। इस तरह कुल 95 एक्सचेंज में से अब 76 संचालित हो रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह