रोपवे परियोजना के खिलाफ एक सप्ताह के बंद के बाद Katra में सामान्य स्थिति बहाल

By Prabhasakshi News Desk | Jan 01, 2025

कटरा/जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ सात दिन के बंद के बाद कटरा में सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां बहाल हो गईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 18 लोगों को भी रिहा कर दिया गया, जिसके बाद कटरा में रात भर जश्न मनाया गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक सप्ताह के बंद के बाद सभी दुकानें, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए जबकि वाहनों की आवाजाही भी बहाल हो गई, जिससे तीर्थयात्रियों को राहत मिली।’’

सामान्य स्थिति बहाल होने के साथ ही साल के पहले दिन सैकड़ों तीर्थयात्री गुफा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ पड़े तथा कटरा और भवन के प्रवेश द्वारों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। पुणे निवासी सुरेश कदम ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं कि बंद समाप्त हो गया। इससे हमें काफी असुविधा हो रही थी। हम नए साल के पहले दिन यहां पूजा-अर्चना करने आए हैं।’’

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने पिछले बुधवार को बंद का आह्वान करते हुए घोषणा की थी कि कटरा में सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। समिति के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को सातवें दिन भी सभी दुकानें, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों से वाहन नदारद रहे। समिति के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुछ नेताओं सहित हिरासत में लिए गए 18 लोगों को रात करीब एक बजे रियासी और उधमपुर जेलों से रिहा कर दिया गया। उसके बाद वे कटरा पहुंचे जहां सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ