समाजवादी वैक्सीन की तरह 'किम वैक्सीन' के इंतजार में है उत्तर कोरिया? एस्ट्रेजेनिका, सिनोवैक वैक्सीन लौटाई

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2022

कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए पूरे देश में देश में टीकाकरण की योजना बनाई जा रही थी तो उस वक्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वैक्सीन को बीजेपी की कोरोना वैक्सीन बताते हुए कहा था कि मैं बीजेपी की कोरोना वैक्सीन को नहीं लगवाऊंगा। जब समाजवादी सरकार आएगी तो टीका मुहैया कराया जाएगा। ये और बात है कि न ही यूपी में समाजवादी सरकार आई और अखिलेश ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली। कोरोना महामारी को दो साल हो चुके हैं और भारत समेत दुनियाभर के देशों में वैक्सीनेशन अभियान जोरो-शोरों से चल रहा है। इस बीच कुछ देश ऐसे भी हैं जहां अभी तक कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू नहीं हुई। इनमें से एक उत्तर कोरिया है और दूसरा इरीट्रिया है। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने दो करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के आदेश दिए

देश को संयुक्त राष्ट्र अभियान के तहत उत्तर कोरिया को 2 मिलियन डोज उपलब्ध कराने की कोशिश भी की गई, जिसमें एस्ट्रेजेनिका वैक्सीन शामिल थी। इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने ये कहते हुए सिनोवैक वैक्सीन की डोज को लौटा दिया कि उनके देश में कोरोना नहीं है और वैक्सीन को किसी और प्रभावित देश को दे दी जाए। कोवैक्स की तरफ से करीब 250 हजार डोज उपलब्ध कराए जाने का भी कोई रिस्पांस नहीं मिलने के बाद शिपमेंट कैंसिल कर दिया गया। कई उत्तर कोरिया के वैक्सीन नहीं लिए जाने के कई कारण बता रहे हैं। कहा जाता है कि किम जोंग उन अमेरिका निर्मित फाइजर जैसी वैक्सीन की चाह में हैं। इसके अलावा अन्य कारण इनकी संख्या को लेकर है। उत्तर कोरिया ज्यादा वैक्सीन की मांग है जबकि उसे कम ही ऑफर किया गया है। इसलिए उसने सभी शिपमेंट को लौटा दिया। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट के बाद आईसोलेशन में गईं

लेकिन इसके साथ ही कई जानकार इसके पीछे की वजह राजनीतिक भी बता रहे हैं। उत्तर कोरिया का रूख अमेरिका के प्रति हमेशा से कड़ा रहा है। ऐसे में अगर वो अमेरिका निर्मित वैक्सीन को अपने देश में इस्तेमाल में लाता है तो उसके अमेरिका विरोधी छवि को भी गहरा धक्का लगेगा। वैक्सीन पाने के लिए इसके वैक्सीनेशन प्लान को भी साझा करना होगा। उत्तर कोरिया हमेशा से गुपचुप तरीके से चीजी करने के लिए मशहूर है और इसमें उसे किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 में हिस्सा नहीं लेगा ईरान, सुरक्षा का दिया हवाला

UN Security Council के प्रस्ताव पर भड़का Iran, अन्यायपूर्ण बताकर दी स्थायी दाग लगने की चेतावनी

Assam Elections से पहले जुबानी जंग तेज, CM Himanta बोले- पवन खेड़ा का अंतिम संबोधन जेल में होगा

LPG Crisis पर विपक्ष का हंगामा, Kangana Ranaut बोलीं- ये जनता को गुमराह करने की साजिश है