ट्रंप ने तानाशाह किम को दी चेतावनी, कहा- सब कुछ गंवा सकता है उत्तर कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका के प्रति शत्रुता रखने से उत्तर कोरिया सबकुछ गंवा सकता है। उससे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने बड़े नये हथियारों का परीक्षण किया है।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, उत्तर कोरिया का शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना चौंकाने वाला

सोहै स्पेस लांच सेंटर में हुए अज्ञात हथियार परीक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया में ट्रंप ने ट्वीट किया कि किम जोंग उन यदि शत्रुतापूर्ण हरकत करते हैं तो वह वाकई सबकुछ गंवा बैठने की कगार पर पहुंच जायेंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने सिंगापुर में मेरे साथ ठोस परमाणु निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये थे।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम