उत्तर कोरिया-चीन के बीच मालगाड़ी की आवाजाही दोबारा शुरू: दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

सियोल। उत्तर कोरिया और चीन के बीच पांच महीने बाद सोमवार को मालगाड़ी सेवा बहाल कर दी गई। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था कोविड महामारी और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के चलते प्रभावित हुई है और पुनरुद्धार के लिए संघर्ष कर रही है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पिछले महीने कोविड-19 महामारी से उबरने का संशयपूर्ण दावा करते हुए प्रतिबंधों में ढील देने का आदेश जारी किया था।

इसे भी पढ़ें: अमानतुल्लाह खान को आज भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेबिन ने इसके बाद दैनिक प्रेसवार्ता में बताया कि चीन और उत्तर कोरिया अपने दो सीमावर्ती शहरों के बीच सीमापार माल आवाजाही को फिर से बहाल करने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सोमवार की सुबह दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने कहा कि चीन के सीमावर्ती शहर डानडोंग से चली 10 डिब्बे वाली मालगाड़ी को रेलवे पुल पार करके उत्तर कोरिया के सिनुइजु शहर में प्रवेश करते देखा गया।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल