उत्तर कोरिया ने अपने समुद्री क्षेत्र में कई मिसाइलें दागीं: दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि पूर्वी बंदरगाह शहर वॉनसन के आसपास के क्षेत्र से सुबह आठ बजकर 10 मिनट से नौ बजकर 20 मिनट के बीच कई मिसाइलें दागी गईं जिनमें से सबसे अधिक दूरी लगभग 800 किलोमीटर तक थी।

उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैन्य उपकरण की आपूर्ति कर रहा है और अपने सैनिकों को भी भेज रहा है। जॉइंट चीफ ने कहा कि दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने प्रक्षेपण की तैयारियों को पहले ही भांप लिया था और मिसाइलों के प्रक्षेपण के बाद उन पर नजर रखी।

जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातानी ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर कोरिया की कोई भी मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र तक नहीं पहुंची और क्षेत्र में जहाजों या विमानों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

नकातानी ने कहा कि जापान सरकार ने बीजिंग स्थित उत्तर कोरियाई दूतावास के माध्यम से इन प्रक्षेपणों का ‘‘कड़ा विरोध और कड़ी निंदा’’ की है। इससे पहले, अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिकों द्वारा वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किए जाने के कुछ घंटों बाद 10 मार्च को उत्तर कोरिया की तरफ से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई थीं, लेकिन इसके बाद से यह पहली ज्ञात प्रक्षेपण गतिविधि थी।

बताया जाता है कि इस साल मिसाइल दागे जाने की यह छठी घटना थी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम में तेजी ला रहे हैं जिससे कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव हाल के महीनों में काफी बढ़ गया है। इसके अलावा उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का समर्थन करने के लिए हथियारों की आपूर्ति कर रहा है और अपने सैनिकों को भी भेज रहा है।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!