उत्तर कोरिया ने किम और ट्रम्प की बैठक को बताया ‘‘ऐतिहासिक’’ और ‘‘अद्भुत’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके नेता किम जोंग-उन की असैन्यकृत क्षेत्र में हुई बैठक को सोमवार को ‘‘ऐतिहासिक’’ और ‘‘अद्भुत’’ बताया है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि दोनों नेता ‘‘ कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के मामले पर नई सिरे से सकारात्मक बातचीत करने को राजी हो गए’’।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प ने किम जोंग को व्हाइट हाउस आमंत्रित करने की इच्छा जताई

ट्रम्प के उत्तर कोरियाई जमीन पर कदम रखते ही किम ने तालियां बजाई और फिर एक बार दोनों ने हाथ मिलाया और तस्वीरें खींचवाई। इसके बाद दोनों फिर दक्षिण कोरिया की ओर बढ़े जहां ‘फ्रीडम हाउस’ में दोनों ने बैठक की थी।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प ने DMZ में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, "हम आपके साथ"

केसीएनए ने कहा कि डीपीआरके और अमेरिका के शीर्ष नेताओं की पनमुनजोम में ऐतिहासिक मुलाकात अद्भुत क्षण था। उसने कहा कि ट्रम्प के सुझाव पर बैठक हुई। बैठक के बाद ट्रम्प ने किम से कहा था कि मैं सरहद के पार (उत्तर कोरिया में) कदम रख कर सम्मानित हूं। विश्व के लिए यह एक महान क्षण है और यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है। केसीएनए ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उत्तर कोरिया में कदम रखने को ‘‘ऐतिहासिक क्षण’’ बताया जो ‘‘इतिहास में पहली बार हुआ" 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand