उ. कोरिया ने अपने अधिकारी और पोम्पिओ के बीच होने वाली वार्ता रद्द की: हैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2018

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और वरिष्ठ उत्तर कोरियाई अधिकारी किम योंग चोल के बीच इस हफ्ते होने वाली वार्ता रद्द कर दी है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच एक जनवरी के बाद शिखर वार्ता का कार्यक्रम है। हैली ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं नहीं समझती कि (वार्ता टालने के लिए) कोई बड़ा मुद्दा रहा होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रशासन से बात की है। बुनियादी तौर पर हम इसे इस तरह देख रहे हैं कि उन्होंने तैयार नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया। मंत्री पोम्पिओ और प्रशासन वार्ता के लिए तैयार हैं।’’ पोम्पिओ और किम योंग चोल के बीच बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क में बातचीत होनी थी। 

 

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों से छूट पर चर्चा के लिए रूस की ओर से बुलाए गए विचार-विमर्श सत्र के समापन से पहले हैली ने इसे संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरिया ने ‘‘अब तक ऐसा कुछ नहीं किया है कि उसे प्रतिबंधों से निजात मिल जाए।’’ ।

 

प्रमुख खबरें

Newsroom | Prajwal Revanna Videos Case | ये सारे अश्लील वीडियो 4-5 साल पुराने हैं, बेटे प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर बोले पिता, BJP की भी आयी पहली प्रतिक्रिया

ईमेल के जरिए गोवा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की मिली खबर, बढ़ाई गई सुरक्षा

इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे, Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी

Amethi Parliamentary Seat: स्मृति ईरानी ने भरा नामांकन, 1 मई को राहुल गांधी भर सकते हैं पर्चा!