उत्तरी कोरियाई नेता किम ने दिया ‘लंबी दूरी के हमले’ का अभ्यास करने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि देश के नेता किम जोंग उन ने ‘‘लंबी दूरी से हमलों’’ के अभ्यास का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया ने एक दिन पहले ही कहा था कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइल दागी हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कमान केंद्र पर लंबी दूरी के हमले के विभिन्न माध्यमों के अभ्यास की योजना के बारे में जानकारी ली और अभ्यास आरंभ करने का आदेश दिया। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने जताया भरोसा, उत्तर कोरिया के किम जोंग नहीं तोड़ेंगे वादा

केसीएनए के नए बयान में यह नहीं बताया गया है कि किस प्रकार के हथियारों का परीक्षण किया गया। उसने मिसाइल, रॉकेट या प्रक्षेप्य जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। उसने कहा कि रक्षा इकाइयों की त्वरित कार्रवाई की क्षमता की जांच के लिए किए गए तैनाती एवं हमले के सफल अभ्यास ने इकाइयों की पूरी ताकत दिखाई। इकाइयां कोई भी अभियान चलाने या किसी भी प्रकार के युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह