North Korea ने अमेरिकी जासूसी विमान को लेकर धमकी देने के बाद बैलिस्टिक मिसाइल का किया प्रक्षेपण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2023

सियोल। उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर बुधवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया और जापान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने अपने क्षेत्र के पास अमेरिका की कथित खुफिया गतिविधियों के विरोध में दो दिन पहले ही ‘‘चौंकाने वाले’’ परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, जिसके बाद यह प्रक्षेपण किया गया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि प्रक्षेपण बुधवार सुबह किया गया। उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि मिसाइल ने कितनी दूरी तक उड़ान भरी।

इसे भी पढ़ें: गरीबी मिटाने में भारत का लोहा दुनिया ने माना, 15 सालों में 41 करोड़ लोग इस दलदल से बाहर निकले, संयुक्त राष्ट्र में हुआ मुरीद

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो जोंग ने सोमवार रात एक बयान में दावा किया कि अमेरिकी जासूसी विमान ने दिन में आठ बार उत्तर कोरिया के पूर्वी विशेष आर्थिक क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी विमान को खदेड़ने के लिए युद्धक विमानों का इस्तेमाल किया। किम यो जोंग ने कहा, ‘‘ आने वाले समय में 20-40 किलोमीटर के उस हिस्से में एक चौंकाने वाली घटना घटेगी जिसमें अमेरिकी जासूसी विमान लगातार उत्तर कोरिया के आर्थिक जल क्षेत्र के ऊपर आकाश में घुसपैठ करते हैं।’’ उत्तर कोरिया ने पहले भी अमेरिका की कथित जासूसी गतिविधियों को लेकर इस तरह की कई धमकियां दी हैं।

प्रमुख खबरें

Uber-Ola को अब मिलेगी टक्कर! Gujarat में दौड़ेगी Bharat Taxi, Amit Shah करेंगे उद्घाटन

PT Usha Birthday: Olympic से Rajya Sabha तक, जानें उड़नपरी के संघर्ष की अनसुनी दास्तां

PM Modi का Seychelles मिशन, Blue Economy और Climate Action के जरिए हिंद महासागर में मजबूत होगी साझेदारी

FIFA World Cup 2026: Argentina Fans को झटका! Jordan के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे Superstar Lionel Messi