उत्तर कोरिया का नया युद्धपोत अपने जलावतरण समारोह के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2025

उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए अहम 5,000 टन वजनी एक नया विध्वंसक युद्धपोत अपने जलावतरण समारोह के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। इस कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी शामिल हुए थे।

चोंगजिन के उत्तर-पूर्व बंदरगाह पर बुधवार को आयोजित समारोह में हुई दुर्घटना किम के लिए एक शर्मनाक झटका मानी जा रही है। किम अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना के लिए नौसेना को मजबूत करने को महत्वपूर्ण बताते रहे हैं।

किम ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड संचालकों को इस घटना के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने इस घटना के लिए ‘‘घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदारी और वैज्ञानिक समझ की कमी’’ को जिम्मेदार बताते हुए इसे एक ‘‘गंभीर दुर्घटना और आपराधिक कृत्य’’ बताया।

‘केसीएनए’ ने कहा कि किम ने ‘‘गैरजिम्मेदाराना गलतियों’’ के मद्देनजर सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी’ की बैठक बुलाई है। एजेंसी ने बताया कि पार्टी की शक्तिशाली केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक जून के अंत में निर्धारित की गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरियाई रिपोर्ट पर तुरंत कोई आकलन जारी नहीं किया।

प्रमुख खबरें

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार