उत्तर कोरिया ने सियोल में अमेरिकी राजदूत के आगमन से पहले वार्ता रद्द की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

सियोल (दक्षिण कोरिया)। उत्तर कोरिया ने ठप पड़ी परमाणु कूटनीति पर चर्चा के लिए अमेरिका के विदेश उप मंत्री स्टीफन बीगन की दक्षिण कोरिया की यात्रा से ठीक पहले एक बार फिर कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने की फिलहाल कोई मंशा नहीं है। उत्तर कोरिया के आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के माध्यम से जारी एक बयान मेंविदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी क्वोन जोंग गुन ने अमेरिका और उनके देश के बीच वार्ता शुरू करने की दक्षिण कोरिया की “बेतुकी” मांग को खारिज किया है और वह भी तब जब उसने मध्यस्थ के तौर पर अपनी प्रासंगिकता खो दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीगन इस हफ्ते दक्षिण कोरिया और जापान में अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में कई मुद्दों पर संबद्ध सहयोग पर चर्चा करेंगे जिसमें उत्तर कोरिया का, “अंतिम, पूर्ण प्रमाणित परमाणु निशस्त्रीकरण” भी शामिल होगा।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग