अमेरिका की चेतावनी के बाद भी अड़ा हुआ है उत्तर कोरिया, एक साथ किया 8 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2022

सियोल।उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कम दूरी वाली आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास सुनन इलाके से लगातार 35 मिनट से अधिक समय तक एक के बाद एक मिसाइलें दागी गईं। दक्षिण कोरिया की सेना ने हालांकि तुरंत यह नहीं बताया कि मिसाइलें कितनी दूर जाकर गिरीं, लेकिन कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा अधिक मिसाइलें दागे जाने के कारण दक्षिण कोरिया की सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। यह परीक्षण अमेरिकी विमानवाहक पोत रोनाल्ड रीगन द्वारा फिलीपीन सागर में दक्षिण कोरिया के साथ तीन दिवसीय नौसैनिक अभ्यास के समापन के एक दिन बाद हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की इस हठधर्मिता का उद्देश्य अमेरिका को आर्थिक और सुरक्षा रियायतों पर बातचीत करने के लिए मजबूर करना है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संकेत हैं कि उत्तर कोरिया उत्तर-पूर्वी शहर पुंगये-री में अपने परमाणु परीक्षण केन्द्र में और तैयारी कर रहा है। उत्तर कोरिया के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत सुंग किम ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन अपने एशियाई सहयोगियों के साथ निकट समन्वय में ‘‘सभी आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयारी कर रहा है’’।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में लगी भीषण आग, अब तक 16 लोगों की मौत, 450 से अधिक घायल

उत्तर कोरिया के नए परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में अमेरिका ने अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जाने पर जोर दिया है, लेकिन इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कदम उठाए जाने की संभावनाएं कम दिखाई देती हैं। किम का यह दबाव अभियान ऐसे वक्त आया है जब देश घातक कोविड​​​​-19 के प्रकोप और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों की कमी से जूझ रहा है। कोविड-19 रोधी टीके मुहैया कराने की संयुक्त राष्ट्र समर्थित पहल ‘कोवैक्स वितरण कार्यक्रम’ चलाने वाली गैर-लाभकारी संस्था गावी ने शुक्रवार को कहा कि उसे पता चला है कि उत्तर कोरिया ने सहयोगी चीन से टीकों की पेशकश को स्वीकार कर लिया है और खुराक देना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया को किस टीके की कितनी खुराक मिली या देश टीकाकरण कैसे कर रहा है।

प्रमुख खबरें

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन