उत्तर कोरिया ने दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया: जापान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

जापान की सेना ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण अमेरिका और पड़ोसी देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच किया है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि उत्तर कोरिया ने जिन मिसाइल का परीक्षण किया वे किस प्रकार की हैं और वे कितनी दूरी तय कर पाईं। जापान के तट रक्षक बल ने कहा कि माना जा रहा है कि ये मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच के जलक्षेत्र में गिरी हैं।

जापान के ‘एनएचके’ टेलीविजन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि माना जा रहा है कि ये मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं। विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरिया नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले परमाणु परीक्षण या लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण कर सकता है, जिसका उद्देश्य नए अमेरिकी प्रशासन के साथ किसी भी तरह की बातचीत में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump युद्ध और चुनाव दोनों हार चुके हैं, Iran के Mohsen Rezaee ने कसा तंज

Etawah में Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, 2027 में Yogi Adityanath को देंगे विदाई

Diwali Muhurat Trading में थमी 7 दिनों की तेजी, Sensex और Nifty मामूली गिरावट पर बंद

होटलों की जगह बौद्ध मठों में छुट्टियां, खूब पसंद आ रहा Monastery Stay का नया ट्रेंड