सुनील छेत्री के दो गोल के बावजूद भारतीय टीम उत्तर कोरिया से हारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2019

अहमदाबाद। गत चैम्पियन भारतीय फुटबॉल टीम को शनिवार को यहां ट्रांसस्टेडिया एरीना में इंटरकांटिनेंटल कप के दूसरे मैच में उत्तर कोरिया से 2-5 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम इससे पहले शुरूआती मैच में सुनील छेत्री के दो गोल के बावजूद ताजिकिस्तान से 2-4 से पराजित हो गयी थी। हालांकि उसके पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि उत्तर कोरिया को शुरूआती मैच में सीरिया से 2-5 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके लिये उसे उम्मीद लगानी होगी कि उत्तर कोरिया ताजिकिस्तान से हार जाये और भारत अपने अंतिम मुकाबले में सीरीया को बड़े अंतर से हरा दे। 

ताजिकिस्तान ने सीरिया को 2-0 से हराया था जिससे वह छह अंक लेकर फाइनल में पहुंच गया है। भारत का गोल अंतर हालांकि माइनस पांच है और उत्तर कोरिया का शून्य जबकि सीरिया का प्लस एक है। भारत के लिये पहला गोल 51वें मिनट में लालियानजुआला चांगते ने सुनील छेत्री के पास पर गोल दागा। इसके बाद टीम के लिये छेत्री ने उदांता सिंह के पास पर 71वें मिनट में दूसरा गोल किया। उत्तर कोरिया के कप्तान जोंग ग्वान ने आठवें मिनट में पहला गोल कर टीम को आगे किया। इसके बाद शिनजिन ने 16वें में और 28वें मिनट में जोंग ग्वान, 63वें मिनट में री चोल ने, री हयोंग जिंग ने इंजुरी टाइम (90 प्लस दो मिनट) में गोल किये। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow