By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सैन्य मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल पर चर्चा के लिए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश 1950-53 के युद्धविराम की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि किम और शोइगु की मुलाकात बुधवार को राजधानी प्योंगयांग में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ‘राष्ट्रीय रक्षा तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के माहौल को लेकर आपसी चिंता के मामलों’ पर सहमति व्यक्त की।