North Korea नेता किम ने अमेरिका से युद्ध के लिए अपनी परमाणु शक्ति तैयार रखने का संकल्प लिया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 10, 2024

सियोल । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ युद्ध के लिए अपनी परमाणु शक्ति को पूरी तरह तैयार करने के प्रयासों को दोगुना करने का संकल्प लिया है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने एक नए ‘प्लेटफार्म’ का खुलासा किया है, जो संभवतः अमेरिका के मुख्य भूभाग को निशाना बनाने में सक्षम अधिक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय ‘बैलिस्टिक मिसाइलों’ को दागने के लिए बनाया गया है। किम की यह धमकी ऐसे समय में आई हैं जब बाहरी विशेषज्ञों का मानना ​​है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले किम उकसावे के तौर पर हथियारों का परीक्षण करेंगे। 

आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, किम ने कहा कि इस तरह का घटनाक्रम उत्तर कोरिया को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया ‘‘परमाणु शक्ति सहित देश के सभी सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार करने के लिए अपने उपायों और प्रयासों को दोगुना करेगा।’’ उत्तर कोरिया के मुख्य रोडोंग सिनमुन अखबार ने रविवार को किम की एक तस्वीर प्रकाशित की जिसमें वह 12-एक्सल मिसाइल प्रक्षेपण यान का निरीक्षण करते दिखायी दे रहे थे।

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Samarkand पहुंचे भारतीय Chess खिलाड़ियों को 5 घंटे तक नहीं मिले कमरे, खिलाड़ियों में भारी नाराजगी

मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा