उत्तर कोरिया के नेता किम ने यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को मजबूत समर्थन देने का संकल्प लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के रक्षा प्रमुख से मुलाकात के दौरान कहा कि उनका देश यूक्रेन में जारी युद्ध में रूस का ‘‘हमेशा समर्थन’’ करेगा। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि किम और बेलौसोव शुक्रवार की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में तेजी से बदलते माहौल के मद्देनजर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और प्रत्येक देश की संप्रभुता, सुरक्षा संबंधी हितों एवं अंतरराष्ट्रीय न्याय की रक्षा करने पर ‘‘संतोषजनक रूप से सहमत’’ हुए।

केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया ‘‘साम्राज्यवादियों के आधिपत्य स्थापित करने के प्रयासों से रूस की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की रूसी संघ की नीति का हमेशा समर्थन करेगा।’’ उत्तर कोरिया ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समर्थन किया है।

प्रमुख खबरें

Spain Train Crash: 69 मौतों के बाद परिवहन मंत्री Oscar Puente ने दिया इस्तीफा

देवास में SHO हत्याकांड के दो आरोपी Police Encounter में घायल

PM Modi से खुली बहस की मांग पर अड़े Rahul Gandhi, कहा- Mohan Bhagwat को बना लें जज

खनिज संसाधनों से Chhattisgarh को देश का विकास इंजन बनाएंगे: CM Vishnu Deo Sai