थल सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

उधमपुर(जम्मू कश्मीर)। थल सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और सैनिकों को संघर्ष में सीखे गये सबक याद रखने की सलाह दी। उत्तरी कमान के रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह और नड्डा सहित शीर्ष भाजपा नेताओं ने मुर्मू को कार्यभार संभालने पर बधाई दी

उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल औजला ने लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को कश्मीर घाटी की समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उत्तरी कमान के प्रमुख ने नीलगरार (सोनमर्ग) पर करगिल विजय दिवस मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने वालों से भी बातचीत की। प्रवक्ता ने बताया कि करगिल विजय दिवस 2022 समारोह के तहत मोटरसाइकिल रैली करगिल की ओर बढ़ गई है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत