चुरा के दिल मेरा गाने पर इन विदेशी डांसर्स ने मचाया धूम, शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'तुम लोगों ने सच में मेरा दिल चुरा लिया'

By निधि अविनाश | Jun 16, 2022

बॉलीवुड के गानों को न केवल भारतीय बल्कि दुनियाभर के लोग पसंद करते है। बॉलीवुड फिल्मों के गानों में डांस भी जबरदस्त होता है और लोग जबरदस्त नाचते भी है। ऐसा ही कुछ नॉर्वे की एक शादी समारोह में देखने को मिला है। बता दें कि इस शादी समारोह में विदेशी डांसर्स बॉलीवुड के एक गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे है जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इश वीडियो में नॉर्वे के एक नेम डांस  ग्रुप ने अक्षय कुमार का गाना चुरा के दिल मेरा पर कमाल का डांस किया है।

इसे भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? फैंस ने कहा- वामिका का भाई आने वाला है!

90 के दशक की हिट फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी से का गाना चुरा के दिल मेरा पर फिल्म में अक्षय कुमार ने डांस किया था और तब यह गाना लोगों की जुबान पर हमेशा रहता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का ग्रुप सूट पहने हुए है और अक्षय कुमार के 1994 के हिट नंबर 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस कर रहे है। डांस इतना जबरदस्त है कि आप भी डांस करने लग जाएंगे। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, "चिंता मत करो एड शेरखान मिल गया."इन लड़कों की एनर्जी यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ शिल्पा शेट्टी भी थी और इन लड़कों का डांस वीडियो उन्हें भी बेहद पसंद आया है। उन्होंने लिखा, “ओएमजी. तुम लोगों ने सच में मेरा दिल चुरा लिया।" 

View this post on Instagram

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

प्रमुख खबरें

मोदी को झुकाने वाला था अमेरिकी मंत्री, अब खुद जासूसी मामले में फंस गया

INDIA गठबंधन जीता तो Rahul Gandhi होंगे पीएम पद के स्वाभाविक दावेदार: MA Baby

पुनः राजनीति का केंद्र बिंदु बनती अयोध्या

Ramayana Box Office Collection | सिर्फ 8 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड, तोड़े पठान और एनिमल के रिकॉर्ड