मोदी के सामने बदतमीजी करने वाली पत्रकार के साथ हुआ बड़ा खेल! क्या मिली सवाल पूछने की सजा?

By अभिनय आकाश | May 20, 2026

नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेली लेंग के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड होने के दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया विवाद खड़ा कर दिया। हेली लिंग ने आरोप लगाया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट बिना किसी स्पष्ट कारण के बंद कर दिए गए। जिससे प्रेस स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सस्पेंशन से पहले वह पूरे दिन अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही थी। उन्होंने कथित सस्पेंशन नोटिस का स्क्रीनशॉट भी साझा किया और लिखा प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटा सा इनाम है। लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया। उनके इस बयान के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूज़र्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं एक अन्य पोस्ट में हेली लिंग ने बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट के सस्पेंड होने के कारण वो उन लोगों को जवाब नहीं दे पा रही जो मेटा के प्लेटफार्म के जरिए उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: जाओ, कोर्ट जाओ... नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर विदेश मंत्रालय ने जवाब देकर बोलती कर दी बंद

जबकि भारत की रैंकिंग 157वें स्थान पर बताई जाती है। उनके इस बयान ने भारत और नॉर्वे दोनों देशों में बहस को और तेज कर दिया। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक वर्ग इसे पत्रकार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल प्लेटफार्म पर संभावित सेंसरशिप से जोड़कर देख रहा है। जबकि दूसरा वर्ग इसे बिना पुष्टि के लगाए गए आरोप मान रहा है। अभी तक मेटा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

प्रमुख खबरें

Betul में भीषण Road Accident, ट्रक से कार टकराने से 3 की मौत, 6 घायल

चीनी कम, इथेनॉल ज्यादा? Kharge ने पूछा- ये Atmanirbhar Bharat का कौन सा गणित है, Modi Govt जवाब दे

Ramgarh के Steel Factory में आग लगने से 3 कर्मियों की मौत, जांच शुरू

Supreme Court से Art of Living को बड़ी राहत! यमुना रिवरफ्रंट मामले में 5 करोड़ रुपये का जुर्माना वापस करने का आदेश