Leftover Rice को फेंकें नहीं, बनाएं Street Food जैसा क्रिस्पी मंचूरियन, ये रही Easy Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | May 20, 2026

बाहर का स्ट्रीट फूड खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। जब भी कुछ टेस्टी और मसालेदार खाने का मन करता है, तो लोग अक्सर चाइनीज डिशेज को खाना पसंद करते हैं। इनमें मंचूरियन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश में शामिल है। आमतौर पर इसे कई तरह की सब्जियों से बनाया जाता है, लेकिन इस बार आप इसे बचे हुए चावलों से तैयार कर सकती हैं। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ झटपट बन जाती है। आइए जानते हैं राइस मंचूरियन बनाने की आसान विधि और इसे तैयार करने में कितना समय लगेगा।

-बचे हुए पके चावल-2 कप

-बारीक कटी हुई सब्जियां - गाजर

-पत्तागोभी

-शिमला मिर्च

-बारीक कटा प्याज-2

-अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच

-कॉर्नफ्लोर - 2 से 3 चम्मच

-मैदा-2 चम्मच

-लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर- 1/2-1/2 छोटा चम्मच

-नमक-स्वादानुसार

-तेल

-सोया सॉस-1 चम्मच

-रेड चिली सॉस-1 चम्मच

-टोमैटो केचप-2 चम्मच

-कॉर्नफ्लोर स्लरी- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच पानी में घोल लें

चावल के मंचूरियन बनाने की विधि

- इसके लिए एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बचे हुए चावल लें। अब इन्हें हाथों से अच्छे से मैश कर लें।

 - अब इसमें सभी बारीक कटी हुई सब्जियां, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालें।

 - मिक्चर को बांधने के लिए इसमें मैदा और कॉर्नफ्लोर डालें। बिना पानी मिलाएं हाथों से इसे अच्छे से गूंथ लें।

 - यदि मिक्चर गीला लग रहा है, तो थोड़ा कॉर्नफ्लोर और मिला लें। अब हाथों पर हल्का सा तेल लगाएं और इसे मिक्चर से छोटे-छोटे गोल मंचूरियन बॉल्स तैयार कर लें।

- अब कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो आंच को मध्यम कर दें।

 - इसके बाद एक-एक करके मंचूरियन बॉल्स को तेल में डालें और अलट-पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें। 

- अब इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें।

मंचूरियन को कैसे करें तैयार?

- अब आपको दूसरी कढ़ाई लेनी है और इसमें 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर 30 सेकंड तक भून लीजिए।

- अब आंच धीमी कर लें और सोया सॉस, चिली सॉस और टोमैटो केचप डालकर मिलाएं।

 - इस सॉस में आधा कप पानी डालें और उबाल आने दें। इसके बाद इसमें तैयार की गई कॉर्नफ्लोर स्लरी डालें, जिससे सॉस गाढ़ी हो जाएगी।

 - आखिरी में तले हुए चावल के मंचूरियन बॉल्स डालें और तेज आंच पर सॉस के साथ अच्छे तरह से मिक्स कर लें। 1 मिनट पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें।

चावल के मंचूरियन को कैसे सर्व करें

गरमा-गरम मंचूरियन को तैयार होने के बाद इसमें ऊपर से बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करें और शाम की चाय या पार्टी स्नैक के रुप में परोसें। यदि इसे ड्राई मंचूरियन के रुप में खाना चाहते हैं, तो इसकी सॉस में पानी की मात्रा कम रख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs