एक भी आरक्षित पद अनारक्षित नहीं किया जाएगा: प्रधान ने यूजीसी दिशानिर्देश विवाद पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2024

उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षित पदों को भरने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मसौदा दिशानिर्देशों पर विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को स्पष्ट किया कि एक भी आरक्षित पद अनारक्षित नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक मसौदा दिशानिर्देशों में प्रस्ताव किया गया है कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रिक्तियां इन श्रेणियों के पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ‘‘अनारक्षित घोषित’’ की जा सकती हैं। मसौदा दिशानिर्देशों को आलोचना का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पदों पर एससी, एसटी और ओबीसी को दिए गए आरक्षण को समाप्त करने की साजिश की जा रही और (नरेन्द्र) मोदी सरकार दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों के मुद्दों पर केवल प्रतीक की राजनीति कर रही है। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने इस मुद्दे पर यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Global Market में भूचाल: Crude Oil की तेजी ने Gold को दिया 17 साल का सबसे बड़ा झटका।

Bosnia ने रचा इतिहास! 4 बार की चैंपियन Italy को पेनल्टी में हराकर World Cup में बनाई जगह।

Gujarat को 19,000 Crore की सौगात, PM Modi बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा