'मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा, विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं', लोकसभा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का आरोप

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है और यह कार्यवाही चलाने का सही तरीका नहीं है। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है। मैंने उनसे अनुरोध किया कि मुझे बोलने दें, लेकिन वह (अध्यक्ष) निकल गए। सदन चलाने का यह कोई तरीका नहीं है। अध्यक्ष बस चले गए और उन्होंने मुझे बोलने नहीं दिया। उन्होंने मेरे बारे में कुछ निराधार बातें कहीं। उन्होंने सदन को स्थगित कर दिया, इसकी कोई जरूरत नहीं थी।"

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को नई धार देने की कोशिश, राहुल-खड़गे के नेतृत्व में दिल्ली में हुई बड़ी बैठक

वहीं, लोकसभा के उपनेता गौरव गोगोई, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस सचेतक मणिकम टैगोर समेत कांग्रेस के लोकसभा सांसदों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में मौका न दिए जाने का मुद्दा उठाया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को गांधी से सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सदस्यों से अपेक्षित प्रक्रिया के नियमों का पालन करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti