'हम कश्मीरियों को दुश्मन न समझें, हमारी कोई गलती नहीं, ये सब पाकिस्तान ने किया', उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Apr 24, 2025

अन्य भारतीय राज्यों में कश्मीरी छात्रों को परेशान किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि वह अपने समकक्षों के संपर्क में हैं और उन्होंने उनसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि राज्य प्रशासन उन राज्यों की सरकारों के संपर्क में है, जहां से ये खबरें आ रही हैं। उनका यह बयान नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार की पोस्ट के जवाब में था, जिसमें उन्होंने सीएम से परेशान करने वाली खबरों के बीच कदम उठाने का आग्रह किया था।

सीएम ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि दूसरे राज्यों में हमारे बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोग शांति के दुश्मन नहीं हैं। वे शांति चाहते हैं। यह हमारी मर्जी से नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के संभावित परिणामों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: उमर अब्दुल्ला ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई, बोले- मेहमानों को ऐसे जाता देख दिल टूट रहा

अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पहलगाम में हमले के बाद मैंने कल दोपहर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मैंने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, जम्मू-कश्मीर के सभी माननीय सांसदों और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता को निमंत्रण भेजा है।’’ यह बैठक बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित की जाएगी। अब्दुल्ला ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भेजे पत्र में लिखा, ‘‘मंगलवार को पहलगाम में हुए घातक हमले के बाद मैं आपको भारी मन से यह पत्र लिख रहा हूं। मारे गए लोगों की जान और निर्दोष नागरिकों पर हुए अत्याचार ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक क्षेत्र या पार्टी के लिए त्रासदी नहीं है- यह जम्मू-कश्मीर की आत्मा पर एक घाव है।’’

प्रमुख खबरें

T20 में Vaibhav Suryavanshi को Playing XI में जगह मिलना आसान नहीं, बोले कप्तान Shreyas Iyer

Jammu Kashmir में आतंकवाद तंत्र और छिपे आतंकियों पर प्रहार जारी रहेगा: IGP तेजिंदर सिंह

Samba के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने की संयुक्त Mock Drill

Nayyi Navelli Movie Review: फैमिली ड्रामा में तो है दम, लेकिन अलौकिक उलझनों ने बिगाड़ा खेल, अनुराग ठाकुर ने चुराई महफिल