यह दिल्ली या महाराष्ट्र नहीं, हम मोदी-शाह से नहीं डरते, DMK सांसद A Raja का BJP पर पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

डीएमके के वरिष्ठ नेता ए राजा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे आम लोगों से नहीं डरती और उनके पास भाजपा के विपरीत विचारधारा है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि भगवा पार्टी तमिलनाडु में पैर न जमा पाए। रविवार को मदुरै में अमित शाह द्वारा सत्तारूढ़ डीएमके की आलोचना के जवाब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा ने दावा किया कि विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के दिग्गज नेता की टिप्पणियां सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी हैं।

इसे भी पढ़ें: न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ़ प्रचार, राहुल गांधी बोले- 2025 पर बात करना छोड़, 2047 के सपने बेच रही है सरकार

उन्होंने कहा कि जब तक द्रविड़ विचारधारा है, वे तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकते। हम दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं हैं। हम तमिलनाडु हैं, हम द्रविड़ हैं, (भाजपा) यहां नहीं आ सकती। शाह ने रविवार को कहा कि एनडीए अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और उन्होंने 4,600 करोड़ रुपये के रेत खनन घोटाले सहित भ्रष्टाचार के नए आरोपों के ज़रिए राज्य में डीएमके सरकार पर निशाना साधा। भाजपा तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार