चुनावी नतीजों से निराश नहीं, जल्द लोकसभा की चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2023

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह विधानसभा चुनावों के नतीजों से निराश नहीं है तथा जल्द ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है तथा आगे लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तेलंगाना की जीत के बावजूद चुनाव नतीजे निराशाजनक हैं, लेकिन हम निराश नही हैं। नतीजों का विश्लेषण हो रहा है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘हमारा संकल्प दृढ़ है। हम लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी जल्द शुरू हो जाएगी।

छह दिसंबर की शाम मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की अनौपचारिक बैठक बुलाई है।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश