Adampur Assembly Seat: आदमपुर सीट को भेदना नहीं है आसान, दशकों से कायम है भजनलाल परिवार का कब्जा

By अनन्या मिश्रा | Sep 24, 2024

हरियाणा की राजनीति में आदमपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व बेहद है। इस विधानसभा सीट में जाटों की बहुलता है। तो वहीं अनुसूचित जाति और अन्य समुदायों की भी संख्या अच्छी-खासी है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के परिवार का कब्जा रहा है। बता दें कि 15 चुनावों में हर बार यहां पर प्रत्याशी और पार्टियां बदलती रहीं, लेकिन इस सीट पर भजनलाल के परिवार का कब्जा कायम रहा। ऐसे में एक बार फिर आदमपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प देखने को मिल रहा है। अब सवाल यह है कि पिछले 56 सालों से यहां पर बजने वाली 'भजन धुन' को अन्य पार्टियां रोकने में कामयाब होंगी या नहीं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। भव्य बिश्नोई पू्र्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं। वह साल 2022 के उपचुनाव के दौरान पहली बार आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे।

इसे भी पढ़ें: Faridabad में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त, हिंदुत्व और विकास दोनों को बताये प्रमुख मुद्दे

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश

वहीं भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने चंद्र प्रकाश को चुनावी मैदान में उतारा है। भजन परिवार के सामने बदल-बदल कर विपक्षी उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में उतरते रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका यह किला अभेद्य रहा है। चंद्र प्रकाश कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व IAS अधिकारी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भजनलाल के इस अभेद्य किले को भेद पाएंगे।

आप प्रत्याशी भूपेंद्र बेनीवाल और जेजेपी प्रत्याशी कृष्ण गंगवा प्रजापति

आम आदमी पार्टी ने आदमपुर विधानसभा से भूपेंद्र बेनिवाल को मैदान में उतारा है। भूपेंद्र बेनीवाल पेशे से वकील हैं। वहीं जेजेपी के टिकट पर कृष्ण गंगवा प्रजापति आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठोंक रहे हैं।

मतदाता

चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें, तो साल 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा में 1,62,720 वोटर थे। जिनमें 87,677 पुरुष वोटर और 75,042 महिला वोटर थे। वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 1,54,074 थी।

2019 चुनाव के नतीजे

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने 29,471 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। कुलदीप बिश्नोई को 51.7% वोट शेयर मिला था। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप ने भाजपा उम्मीदावार सोनाली फोगाट को हराया था। सोनाली फोगाट को 34,222 वोट मिले थे, तो वहीं जेजेपी के प्रत्याशी रमेश कुमार 15,457 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल