By दिनेश शुक्ल | Oct 17, 2019
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिग्विजय सिंह वीर सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं है। दरआसल दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रचने वालों में वीर सावरकर शामिल थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रा के लिए सावरक ने जो तपस्या देश के लिए की है वह सबको बता है। उन्होनें वीर सावरकर को भारत रत्न देने की वकालत भी की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह को पोर्ट ब्लेयर जाकर स्ल्यूलर जेल जाकर देखने की सलाह दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, अगर उनको नहीं तो किसको दिया जाएगा। उन्होनें कहा है कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना देश भक्ति को सम्मान देना होगा।