Easy Snacks Recipe: खाना बनाने का नहीं है मन तो बना लें ये रेसिपीज, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगा खाने का मन

By अनन्या मिश्रा | Oct 10, 2024

अक्सर ऐसा होता है कि अधिक गर्मी या थकान की वजह से कई बार खाना बनाने का मन नहीं होता है। लेकिन जब आप परिवार के साथ रहते हैं, तो आपको न चाहते हुए भी सबके लिए खाना बनाना पड़ता है। वहीं अधिकतर लोग जब अकेले रहते हैं, तो खुद के लिए खाना बनाने में आलस दिखाते हैं। खासतौर पर बारिश या उमस के मौसम में खाना बनाने का मन नहीं होता है। लेकिन रोज-रोज बाहर का खाना भी नहीं खाया जा सकता है, क्योंकि बाहर का खाना खाने से हेल्थ खराब होने का भी खतरा बना रहता है। 

वेज सैंडविच

ज्यादातर घरों में ब्रेड रखा होता है, ऐसे में आप आसानी से अपनी फेवरेट सब्जियों को काटकर उससे वेज सैंडविच बनाकर तैयार कर सकती हैं। आप चाहें तो इसको सेंक कर खा सकती हैं, वरना आप इसको ऐसे भी खा सकती हैं। बता दें कि वेज सैंडविच बिना सिके भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। 

कटलेट

अगर आप फटाफट कुछ बनाना चाहती हैं, तो कटलेट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए उबले हुए आलु को मैश कर लें, फिर इनमें मसाले मिक्स कर इनमें सूजी मिला दें। अब इसको तेल पर हल्का तेल डालकर सेंक लें। वहीं आप इसको तल भी सकते हैं। आप इसको हरी चटनी के साथ गर्मागर्म खा सकते हैं।

स्प्राउट्स

अगर आपका खाना बनाने का मन नहीं है, तो आप 5-6 घंटे पहले चने भिगो दें। फिर इस चने से स्प्राउट्स बनाकर खा सकते हैं। इसमें टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, खीरा और नींबू का रस मिलाकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

साबुदाना खिचड़ी

अगर आप थोड़ा हैवी खाना चाहती हैं, तो आप साबुदाना की खिचड़ी बनाकर तैयार कर सकती हैं। साबुदाना की खिचड़ी बनाना बहुत आसान होता है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल