कहीं नहीं जा रहा हूँ, मैं पाँच साल के लिए मुख्यमंत्री हूँ, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर बोले सिद्धारमैया

By अंकित सिंह | Jul 10, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि वह अगले पांच साल तक सत्ता में बने रहेंगे, जिससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लग गया। एएनआई के अनुसार सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम पद पर कोई चर्चा नहीं हुई। यह मेरा जवाब है। डीके शिवकुमार ने खुद कहा कि सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम दोनों उसका पालन करेंगे; हम उसका पालन करेंगे। 

इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को राज्य में कांग्रेस नीत सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल संरचना में बदलाव की कोई योजना नहीं है। शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, “मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होने वाला है। मैं और मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं।” 

इसे भी पढ़ें: भगदड़ मामले में अदालत की अनुमति के बिना अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने से कर्नाटक सरकार को रोका गया

राज्य में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की कयासबाजी पर पूर्व की तरह इस बार भी नये ‘कर्नाटक भवन’ में मुख्यमंत्री के सुइट में रुके शिवकुमार ने इसे मीडिया की अटकलें करार दिया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। कर्नाटक कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद की व्यवस्था की खबरों को लेकर सवालों के दायरे में है। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा