भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम से नाखुश क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रसारण कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की प्रसारण भागीदार कंपनी सेवन वेस्ट मीडिया अपने वार्षिक शुल्क में कटौती को सुनिश्चित करने के लिये आधिकारिक पंचाट की मदद चाहती है और रिपोर्टों के अनुसार वह भारत के इस साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के कार्यक्रम से नाखुश है। सिडनी मार्निंग हेरल्ड समाचार पत्र के अनुसार ‘सेवन’ ने अंतरराष्ट्रीय और वाणिज्यिक पंचाट के आस्ट्रेलियाई चैंबर (एसीआईसीए) में मामला पहुंचाकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ भुगतान को लेकर अपने विवाद को नयी दिशा दे दी है। यह मीडिया नेटवर्क चाहता है कि गर्मियों में होने वाले मैचों के उचित मूल्य का निर्धारण कोई स्वतंत्र विशेषज्ञ करे। इन मैचों में भारत के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की शृंखला और बिग बैश लीग शामिल है।

इसे भी पढ़ें: रानी और सविता की अगुवाई में तोक्यो में इतिहास रच सकती है महिला हॉकी टीम: धनराज पिल्लै

माना जाता है कि भारत टेस्ट मैचों से पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगा। वनडे मैच 26, 28 और 30 नवंबर को ब्रिस्बेन तथा टी20 मैच चार, छह और आठ दिसंबर को एडिलेड में खेले जा सकते हैं। सिडनी मार्निंग हेरल्ड की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया को आज सुबह सेवन से एक पत्र मिला और वह एसीआईसीए से जवाब का इंतजार कर रहा है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया महिला एवं पुरुष अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिये अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा

Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची