Skin Care For Festive Season: फेस्टिव सीजन में नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर, एक बार जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा

By अनन्या मिश्रा | Nov 05, 2024

इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। वहीं हर कोई यह चाहता है कि वह खूबसूरत दिखाई दे। ऐसे में खूबसूरत दिखने के लिए कुछ स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए, जिससे आपकी त्वचा चमकदार बनें। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। क्योंकि हमारी स्किन रोज धूल, मिट्टी और प्रदूषण झेलती है। इसका असर सबसे ज्यादा हमारे चेहरे पर ज्यादा दिखाई देता है। जब हम घर वापस आते हैं, तो हमारा फेस डार्क दिखने लगता है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: सिल्की और शाइनी बालों के लिए इस फेस्टिव सीजन अपनाएं ये नुस्खे, नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

फेस वॉश

अधिकतर लोग मार्केट से लाए फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर ही फेस वॉश बना सकते हैं। वहीं इससे आपके फेस पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन और आधा कप दूध को मिक्स करें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर आइस ट्रे में डालकर जमा लें। अब आप रोजाना इससे अपना फेस साफ करें। इससे आपके चेहरे पर ड्राईनेस भी नहीं रहती है।

फेस स्कब्र

मार्केट में आपको अलग-अलग चीजों से बने फेस स्क्रब मिल जाएंगे। लेकिन इसमें केमिकल होने से स्किन पर रेडनेस या फिर जलन होने लगती है। ऐसे में आप घर में रखी मलाई, चीनी और शहद का घरेलू फेस स्क्रब बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी चीजों को 1-1 चम्मच मिक्स कर लें और फिर फेस पर स्क्रब कर लें। फिर हल्के हाथों से अपने फेस पर रगड़े और 15-20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।

फेस क्रीम

हर किसी के घर में एलोवेरा जेल मिल जाता है। एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप फेस क्रीम के लिए भी इसको लगा सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन ई का कैप्सूल लेकर दोनों को मिक्स कर लें। फिर रात के समय इसको फेस पर लगाएं। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। साथ ही आपके फेस पर नेचुरल ग्लो दिखाई देगा।

प्रमुख खबरें

Kanwar Yatra Clash VIDEO | मेरठ में NH-58 पर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट: सड़क हादसे के बाद चले लाठी-डंडे, पुलिस ने वायरल दावों को बताया फर्जी

USD INR दर में शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी, तीन पैसे मजबूत होकर 95.34 पर पहुंचा रुपया

Punjab Salary कर्मचारियों को केंद्र से अधिक वेतन, सरकार ने दी जानकारी

Dhoot Transmission IPO: 3067 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा