Hidden Peaks Of India: हिमालय नहीं, South India की इन 3 चोटियों पर मिलता है जन्नत का एहसास, देखें Amazing Photos

By अनन्या मिश्रा | Apr 17, 2026

घूमने-फिरने का शौक तो सभी को होता है। जैसे ही कोई मौका आता है, लोग बैग उठाकर घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है, तो कोई बीच पर सुकून भरे पल बिताने जाता है। घूमने से हमारे मन को शांति मिलती है। वहीं भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां का नजारा देखने लायक होता है। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद होता है, वह ट्रेकिंग जरूर करते हैं। जब भारत की सबसे खूबसूरत चोटियों की बात होती है, तो लोगों के मन में सिर्फ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का ख्याल आता है।

इसे भी पढ़ें: Ooty-Coorg का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया Mumbai से यह शानदार Summer Package

कलसूबाई पीक, महाराष्‍ट्र

महाराष्ट्र की खूबसूरती से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। नासिक जिले में स्थित कलसूबाई पीक दुनिया की सबसे खूबसूरत पीक में से एक है। यह करीब 5400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ट्रेकिंग बरी के बेस गांव से शुरू होती है। जहां पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ियां से एडवेंचर ट्रे‍क करके पहुंचा जा सकता है। जब आप इसकी पीक पर पहुंचेंगी, तो वहां पर आपको बेहद खूबसूरत और दिल थाम देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। 

नेत्रावती पीक, कर्नाटक

नेत्रावती पीक कर्नाटक राज्य की सबसे खूबसूरत चोटी है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको करीब 6 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। वहीं आपको ट्रेकिंग के दौरान पहाड़ों पर हरे-भरे नजारे देखने को मिलेंगे, वहीं जब आप टॉप पर पहुंचेंगे, तो आपको दिल थाम देने वाला नजारा देखने को मिलेगा। 

कोलुक्कुमलाई पीक, तमिलनाडु

भले ही यह पीक तमिलनाडु है, लेकिन इसकी ट्रेकिंग की शुरूआत केरल के इडुक्कि जिले से होती है। यहां का सनराइज देखने का लायक होता है। अगर आप यहां पर सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो आपको सुबह 3 बजे निकलना होगा

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष