IDF नहीं, बल्कि गाजा में बर्बर आतंकवादियों ने किया अस्पताल पर हमला, नेतन्याहू ने कहा- जिन लोगों ने हमारे बच्चों की...

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2023

मंगलवार रात गाजा सिटी के एक अस्पताल में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 500 लोग मारे गए, जिनमें से कई महिलाएं और बच्चे थे। हमास ने विस्फोट के लिए इजरायली हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया, जबकि इजरायली रक्षा बल ने दावा किया कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह द्वारा छोड़ा गया एक रॉकेट अस्पताल पर गिरा। यह विस्फोट इजरायल के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तेल अवीव यात्रा की पूर्व संध्या पर हुआ। गाजा के एक अस्पताल में हुए विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत के बाद बढ़ती युद्ध की स्थिति के बीच बाइडेन आज इज़राइल पहुंचेंगे। अपनी युद्धकालीन यात्रा के दौरान, बाइडेन इज़राइल के साथ एकजुटता की पुष्टि करेंगे। इस बीच, गाजा अस्पताल की घटना को लेकर जॉर्डन ने अपनी मेजबानी में होने वाला क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Mizoram में बोले राहुल गांधी, मणिपुर से ज्यादा इजराइल में दिलचस्पी दिखा रहे PM Modi

गाजा सिटी के अस्पताल में मंगलवार रात को विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जहां हमास ने दावा किया कि यह विस्फोट इजरायली हवाई हमले के कारण हुआ था, वहीं तेल अवीव ने इसके लिए फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया। बाइडेन ने गाजा अस्पताल विस्फोट पर 'आक्रोश' व्यक्त किया और अपने देश की जांच एजेंसी टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज