Health Tips: चिया सीड्स के इन फायदों को न करें Ignore, Weight Loss के अलावा पाएं Glowing Skin और दमदार एनर्जी

By अनन्या मिश्रा | Jan 08, 2026

चिया सीड्स के बीच अपने अंदर कई पोषक तत्वों को समेटे होते हैं। हालांकि यह पिछले कई सालों से ह्यूमन डाइट का हिस्सा रहे हैं। लेकिन आज के समय में इन बीच के फायदों को लेकर काफी ज्यादा जागरुकता बढ़ी है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, तो चिया सीड्स के फायदों से अंजान हैं। चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इसको पावरफुल बनाने का काम करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चिया सीड्स के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Liver Damage का सबसे बड़ा Warning, ये 8 आदतें चुपके से कर रहीं हैं लिवर फेल, बदलें अपना Lifestyle

अल्जाइमर का रिस्क कम

अल्जाइमर रोग एक मस्तिष्क विकार है। यह बीमारी सोचने की क्षमता और याददाश्त को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। यह बीमारी बुजुर्गों में आम है। लेकिन अगर आप चिया सीड्स खाते हैं, तो इस विकार का जोखिम कम हो सकता है। चिया बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

भरपूर एनर्जी

बता दें कि चिया सीड्स में प्रोटीन पाया जाता है और इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। चिया सीड्स में मौजूद प्रोटीन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने और एनर्जी का एक स्थिर स्त्रोत देने में मदद करता है।

वेट लॉस

अगर आप भी वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, तो इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिस कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। अगर आप अधिक खाने से बचना चाहते हैं, तो इसको डाइट में शामिल करना चाहिए, इससे आपका वेट मेंटेन रहता है।

स्किन बेनिफिट्स

इसके साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह हाइड्रोजन में सुधार करने, सूजन को कम करने और पर्यावरणीय क्षति से बचाने में सहायता करता है। यह बालों को भी उचित पोषण देता है, जिससे बाद सुंदर और घने बनते हैं।

डाइट में करें शामिल

चिया सीड्स का हमेशा पानी में भिगोने का बाद ही सेवन करना चाहिए। अगर आप चिया सीड्स को ओवरनाइट पानी में नहीं रखते हैं, तो कम से कम 30 मिनट पहले इसको भिगो दें। आप इसको दही, सीरियल्स, स्मूदी, फ्रूट सलाद और पुडिंग बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Share Market Updates 19 August 2026 | कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, IT शेयरों में तेज़ी

Sensex में 166 अंकों की गिरावट, Nifty भी शुरुआती कारोबार में 59 अंक नीचे फिसला

Reasi accident में परिवार के 3 लोगों की मौत, SUV खाई में गिरने से हादसा

उत्तर प्रदेश के भदोही में India Carpet Expo का आयोजन, 56 देशों के निर्यातकों को बुलावा