हिजाब के पक्ष में नहीं, लेकिन लड़कियों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे गुंडों के खिलाफ : जावेद अख्तर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

मुंबई। पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कभी हिजाब या बुर्का के समर्थक नहीं रहे हैं, लेकिन कर्नाटक में हिजाब पहनने वाली लड़कियों को ‘डराने’ की कोशिश करने वालों से बहुत नाराज हैं और इसको लेकर काफी गुस्से में हैं। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हिजाब पहनने के पक्ष में और उसके खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। दक्षिणी राज्य में सरकार द्वारा पिछले सप्ताह उसके द्वारा निर्धारित वर्दी या निजी संस्थानों के प्रबंधन को स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के लिए गणवेष अनिवार्य बनाने के आदेश के बाद मंगलवार को कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन के कारण जनवरी में नियुक्ति की मांग स्थिर रहीः रिपोर्ट

मशहूर गीतकार ने ट्वीट किया, “मैं कभी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा हूं। मैं अब भी अपनी इस राय पर पूरी तरह से कायम हूं, लेकिन साथ ही मैं इन गुंडों की भीड़ को लेकर बेहद नाराज हूं, जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने की कोशिश कर रहे हैं और वह भी असफल। क्या यही है उनकी ‘मर्दानगी’ काविचार। बेहद अफ़सोसजनक।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे