हरियाणा में बाढ़ का असली गुनहगार कौन? सुरजेवाला ने नायब सैनी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव केवल प्रकृति के प्रकोप का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे नायब सिंह सैनी सरकार की अक्षमता और निष्क्रियता भी है। उन्होंने दावा किया कि भारी मानसूनी बारिश के चलते पूर्व चेतावनी के बावजूद समय रहते कदम नहीं उठाए गए।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: गोहत्या प्रदर्शन में 'वैमनस्य' फैलाने का आरोप, भड़काऊ भाषण पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हरियाणा के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और 11 शहर तथा 72 कस्बे बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और फसलें नष्ट हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘तटबंधों को मजबूत नहीं किया गया, नालों, नहरों, नदियों की सफाई या गाद निकालने का काम नहीं किया गया, पंपिंग सेट की व्यवस्था नहीं की गई, जल निकासी प्रणालियों की सफाई नहीं की गई, कोई मॉक ड्रिल नहीं की गई...’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार की अक्षमता और निष्क्रियता की वास्तविकता जनता के सामने है।

प्रमुख खबरें

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी

Kolkata में Brazil और Vinicius Junior के मैच में खाली रहीं सीटें

MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा

Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर भारत नहीं तय कर सकता कोई समयसीमा: भारतीय उच्चायुक्त